Pages

दीने_इस्लाम बड़ा क़ीमती है।

एक उस्ताद था वो अक्सर अपने शार्गिदों से कहा करता था कि  #दीने_इस्लाम बड़ा क़ीमती है।

🏻एक रोज़ एक तालिब-ए-इल्म का जूता फट गया। वो मोची के पास गया और कहा: मेरा जूता मरम्मत कर दो। उसके बदले में , मैं तुम्हें दीने इस्लाम का एक मस्अला बताऊंगा।

मोची ने कहा: अपना मस्अला रख अपने पास। मुझे पैसे दे।
तालिब-ए-इल्म ने कहा  "मेरे पास पैसे तो नहीं हैं"।
मोची किसी सूरत ना माना। और बगैर पैसे के जूता मरम्मत ना किया।

🏻तालिब-ए-इल्म अपने उस्ताद के पास गया और सारा वाक़िया सुना कर कहा: लोगों के नज़दीक दीन की क़ीमत कुछ भी नहीं।

उस्ताद भी अक़लमंद थे: तालिब-ए-इल्म से कहा:
अच्छा तुम ऐसा करो: मैं तुम्हें एक मोती देता हूँ तुम
सब्ज़ी मंडी जा कर इसकी क़ीमत मालूम करो।

🏻वो तालिब-ए-इल्म मोती लेकर सब्ज़ी मंडी पहुंचा
और एक सब्ज़ी फ़रोश से कहा: इस मोती की क़ीमत
लगाओ।
उसने कहा कि तुम इसके बदले यहाँ से दो तीन नींबू उठा लो। इस मोती से मेरे बच्चे खेलेंगे।

🏻वो बच्चा उस्ताद के पास आया और कहा: इस मोती की क़ीमत दो या तीन नींबू है।

उस्ताद ने कहा: अच्छा अब तुम इसकी क़ीमत सुनार से मालूम करो।

🏻वो गया और पहली ही दुकान पर जब उसने मोती दिखाया तो दुकानदार हैरान रह गया।
उसने कहा: अगर तुम मेरी पूरी दुकान भी ले लो तो
भी इस मोती की क़ीमत पूरी ना होगी।

🏻तालिब-ए-इल्म ने अपने उस्ताद के पास आकर माजरा सुनाया। उस्ताद ने कहा:

🏻बच्चे! हर चीज़ की क़ीमत उसकी मंडी में लगती है।

दीने इस्लाम की क़ीमत अल्लाह वालों की मंडी में लगती है। उस की
क़ीमत को अहल-ए-इल्म ही समझते हैं।
जाहिल क्या जाने दीने इस्लाम की क़ीमत को।।।
------------'''''''''''''""""""''---------
बे शक: यही वजह है कि लोग आलिमे दीन को रास्ते में खडा रख कर मस्अला पूछते हैं
और वकील की सलाह ऑफीस में जाकर लेते हैं।