Pages

ख़ूने हुसैन का कारोबार करने वालो की निशानिया

ख़ूने हुसैन अलैहिस्सलाम का कारोबार करने वालो की निशानियाः

1- हलालो हराम के अहकाम बयान न करे।
2- अम्रबिलमारुफ़ व नहीं अनिलमुनकर को कमज़ोर करे।
3- ग़ैर शियों को आने से रोके।
4- क़ुरआनी आयात और अहादीसे मासूमीन (अ) के बजाए शाइरों के शेर को तरजीह दे।
5- गढ़े हुए मसाइब पढ़े।
6- मासूम फ़रिशतों और रसूलो की तौहीन करे।
7- ग़ुलू आमेज़ बातें पढ़े।
8- नारे न लगाने पर हरामी होने का सर्टिफिकेट दे।
9- अवाम के ज़रिए वाह वाह न होने पर नाराज़ हो जाए।
10- अवाम को राज़ी रखने की कोशिश करे और अल्लाह वो रसूल (स) की नाराज़ी से न डरे।
11- ज़्यादा नज़राने के चक्कर में वादा ख़िलाफ़ी करे।
12- अमेरीका और यूरोप के सफ़र को अपनी मेराज समझे।
13- ग़रीब बस्तियों को छोड़ कर (के जिनमें तबलीग़ की ज़्यादा ज़रुरत है) ऐसे शहरों का रुख़ करे जहाँ मोटी रक़म मिलने की उम्मीद हो। और वहाँ भी गुमराही फैलाए।
14- लोगो को दीन के हिसाब से नही बदलता बल्कि दीन को लोगो के हिसाब से बदल देता है।